01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।

1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।

1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।








epmty
epmty
Top