आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1731- स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1918- भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध में लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1923- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म।

1947- संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज रूप में अंगीकार किया।

1969- सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1970- महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म।

1981- भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एपल ने कार्य करना शुरू किया।

1988- अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1999- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001- शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने

2001- समूह-आठ के देशों का जेनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2003- इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

2012- प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

वार्ता





epmty
epmty
Top