आज का इतिहास- 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास- 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास(अब चेन्नई) में नगर निगम बनाया।

1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध में शुरू हुआ।

1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

1911- मिस्र के उपन्यासकार एवं साहित्य में नोबल पुरस्कार विजेता नाकिब महफूज का जन्म।

1921- महाकवि भरतियार के नाम से विख्यात तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ , जिन्होंने बंकिम चंद्र की अमर रचना वन्देमातरम का उसी लय में तमिल में पद्यानुवाद किया था।

1922- अभिनय सम्राट के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म।

1931- ओशो के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू आचार्य रजनीश का जन्म।

1935- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर हुआ।

1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।

1946- बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनीसेफ की स्थापना।

1946- यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

1969- शतरंज के बादशाह विश्वनाथन आनंद का जन्म।

1972- अंतिम अपोलो चंद्रमा मिशन अपोलो 17 चंद्रमा पर उतरा।

1983- जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

2001- चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल किया गया।

2001- दादा मुनि के नाम से लोकप्रिय भारतीय सिने अभिनेता अशोक कुमार का निधन।

2002- स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में स्कड मिसाइलें लदी उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा।

2004- कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एमएस सुब्बुलक्ष्मी का निधन।

2007- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा बहाल हुई।

2012- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन।

2014- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

वार्ता

epmty
epmty
Top