आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व इतिहास में प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व इतिहास में प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1389- कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।

1752- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है।

1762- आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ।

1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

1878- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।

1896- जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।

1908- कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।

1929- प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म।

1932- ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म।

1937- गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।

1947: अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1950- भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।

1982- अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1994- इजरायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1997- इस्तांबुल में आठ मुस्लिम देशों ने डी-8 नामक संगठन का गठन किया।

2005- जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2006- भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।

2008- आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

वार्ता

epmty
epmty
Top