आज का इतिहास- समुद्री तूफान फिफी के कहर से मारे गए 5000 लोग

आज का इतिहास- समुद्री तूफान फिफी के कहर से मारे गए 5000 लोग
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

1581- सिखों के चौथे गुरु राम दास का निधन।

1755-ग्रेट ब्रिटेन और रूस सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1888- विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।

1891 - विलियम शेक्सपीयर के विश्व प्रसिद्ध नाटक "मर्चेंट ऑफ वेनिस" का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।

1893-न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1907- स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने कृत्रिम तेल का आविष्कार किया।

1944- फिनलैंड और तत्कालीन सोवियत रूस ने निरंतर युद्ध को समाप्त करने के लिए मॉस्को आर्मिस्टिस पर हस्ताक्षर किए।

1957- अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1965- अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म।

1973- तत्कालीन सोवियत रूस ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1974- होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।

1985- मेक्सिको सिटी में 8.1 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब 10,000 लोगों की मौत हुई और लगभग एक लाख लोग बेघर हुए।

1988 - इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2000 - कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

2006- थाईलैंड में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

2007- भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।

2008 - सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगायी।

2014- एप्पल आईफोन-6 की बिक्री शुरु हुई।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top