03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1796 - बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 - पूर्वी चीन सागर मेंजहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 - लाओस गणराज्य घोषित।

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस और अमेरिका ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2008 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।

2012 - फिलीपींस में 'भूफा' तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।



epmty
epmty
Top