भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1800 - वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।

1822 - अमेरिका ने मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।

1884 - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।

1917 - फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।

1936 - चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1971 - भारतीय संसद ने पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द की।

1990 - टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने।

1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।

1996 - भारत एवं बंगलादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।

1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी।

2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।

2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।

2008 - प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।


वार्ता

epmty
epmty
Top