भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

1721- मराठा साम्राज्य के पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म।

1863- चिली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।

1881- यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

1914- फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।

1923- जर्मनी और अमेरिका ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।

1931- दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।

1934- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।

1935- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म।

1941- अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1943- वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।

1967- पहेल आईएनएस पनडुब्बी कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1982- कोलंबिया के लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1987- विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और तत्कालीन सोवियत रूस के नेताओं ने भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जखीरे को कम करने के प्रावधान वाली संधि पर हस्ताक्षर किये।

1998- ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी को शामिल किया गया।

2002- भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र का अमेरिका ने पेटेंट किया।

2007- अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफगानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

2009- इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।

वार्ता

epmty
epmty
Top