07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज' कोलकाता पहुंचा।

1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया।

1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया, जिसमें 2043 लोगों की मौत हो गई। 1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।

1995 - भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 - कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।

2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन

2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।

2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

वार्ता

epmty
epmty
Top