भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए।

1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर ऑफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।

2007 - ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मृत्यु और 770 घायल।


वार्ता

epmty
epmty
Top