आज का इतिहास

आज का इतिहास
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 21 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1613 - रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

1842 - अमेरिका में जाॅन ग्रीनाॅफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।

1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

1878 - अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गयी।

1896 - महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।

1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।

1952 - पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बंगलादेश) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।

1959 - नयी दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना।

1973 - सिनाई प्रायद्वीप में इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान 114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गयी।

1991 - जानी-मानी अभिनेत्री नूतन का निधन।

1998 - प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये।

2013- भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top