आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1948 - इजरायल और मिस्र के बीच लड़ाई शुरु।

1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 - दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।


वार्ता

epmty
epmty
Top