आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1340- इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1639- अमेरिका के कैंब्रिज (मैसाचुसेट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।

1844- कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।

1897- ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।

1914- भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं जाने-माने किसान नेता चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।

1916- भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार एवं महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1955- रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।

1956- अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।

1959- सीलोन (अब श्रीलंका) के प्रधानमंत्री एस डब्ल्यू आर. डी. बंदरनाइक की हत्या कर दी गयी।

1981- मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1981- औद्योगिक विवाद के कारण मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने संडे टाइम्स को बंद कर दिया। इस विवाद में प्रिंटर्स यूनियन के 101 सदस्य शामिल थे।

1992- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।

1997- ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट कार को 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

2008- चीन ने अंतरिक्ष यान 'शेंझो 7' का प्रक्षेपण किया।

2010- हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।

2011- सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने महिलाओं को देश में नगरपालिका चुनावों में वोट देने का अधिकार दिये जाने की घोषणा की।

2013- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से 325 से अधिक लोग मारे गये।


वार्ता

epmty
epmty
Top