आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-




1770 - डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 - विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया।

1901 - अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917 - रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1932 - प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी एवं क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।

1947 - हिंदी के कालिदास के रूप में प्रसिद्ध कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का निधन हुआ।

1949 - संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1959 - सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 - खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1971 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांगला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन हुआ।

1998 - माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 - माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

2000 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2007 - जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 - रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर सरकारी विमानन कंपनी 'एयरोफ्लोट' का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।

2011 - तमिलनाडु में एक यात्री ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी और 70 अन्य घायल हो गये।

वार्ता

epmty
epmty
Top