डेट पर व्यक्ति से मिलने गई महिला- अचानक लगा लॉकडाउन

डेट पर व्यक्ति से मिलने गई महिला- अचानक लगा लॉकडाउन

नई दिल्ली।कोरोना संक्रमण की वजह से अचानक लगे लॉकडाउन में जो जहां फंस जाता है, उसे वहीं रहना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है कि महिला जब डेट पर गई तो इसी दौरान लॉकडाउन लग गया और उसके बाद उसे फिर वहीं पर रूकना पडा।

मिली जानकारी के अनुसार चीन के झेंगझौ शहर की एक महिला डेट के लिये यात्रा करके उस घर पर पहुंची थी। इसी बीच उस शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया। लॉकडाउन लगने की वजह से महिला को उसी के घर रूकना पड़ा जहां पर वह उससे मिलने के लिये गई थी। बताया जा रहा है कि महिला के लिये उनके घर वाले लड़का तलाश कर रहे हैं। लड़की के परिजनों ने करीब 10 लड़के देख रखे थे, उन 10 लड़कों में से ही वह लड़का था जिसके डिनर के बुलावे पर महिला उसके घर गई थी। महिला का कहना है कि शादी के लिये एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो उनके साथ काफी सारी बातें करें। जिस व्यक्ति से महिला मिलने गई थी वह कम बोलता है लेकिन खाना बहुत बढ़िया बनाता है। लड़का घर के काम के अतिरिक्त कार्यालय का वर्क लैपटॉप द्वारा करता है।



epmty
epmty
Top