खतरनाक वाहन चालकों की सूची तैयार कर रही है पुलिस

खतरनाक वाहन चालकों की सूची तैयार कर रही है पुलिस

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सबसे अधिक खतरनाक तरीके से वाहन चालाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा मानकों की याद दिलाने हुए उनके लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (यातायात) मुक्तेश चंद्र ने गुरुवार को बताया कि सड़क सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर वाहन चलाने के आदी लोगों से अब और अधिक सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है। बार-बार खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 100 लोगों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों पहले पत्र खिलाकर सावधान किया जाएगा और इसके बाद भी उन्होंने अपनी गलतियां नहीं सुधारी तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कई चेतावनियों के बाद भी यदि ऐसे लोगों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top