जूता फैक्ट्री में लगी आग-लाखों का नुकसान-कई लापता

जूता फैक्ट्री में लगी आग-लाखों का नुकसान-कई लापता

नई दिल्ली। राजधानी के औद्योगिक नगर स्थित एक जूता फैक्ट्री में किन्ही कारणों से लगी आग ने भीषण रूप धारण करते हुए आसपास के लोगों में हड़कंप मचा दिया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाया गया है। आग लगने के बाद से लगभग आधा दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में किन्ही कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग को काबू में करने का प्रयास किया। लेकिन वह बुझने के बजाय जोर पकड़ते हुए थोड़ी ही देर में भीषण रूप धारण कर गई। आसमान में आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी और चारों तरफ धुंआ ही धुंआ दिखाई देने लगा। जूता फैक्ट्री में लगी आपको देखकर आसपास के लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी तत्काल ही दमकल विभाग को दी गई। दमकल अधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न स्थानों से आग बुझाने की गाड़ियां मौके पर भेजी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही आग पर पानी डालकर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग लगातार धधकती रही। मामला संभलता हुआ ना देखकर 7 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया है कि जूता फैक्ट्री में आग लगने के बाद से कम से कम 5 लोग लापता हैं। आग पर अभी तक काबू पाया नहीं जा सका है। जबकि मौके पर दमकल विभाग की 31 गाड़ियां आग पर पानी डालते हुए काबू करने का प्रयास कर रही है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के अलावा एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौजूद हैं।

epmty
epmty
Top