शौहदों के हौसले बुलंद-मनचले से तंग दो बहनों ने जाना छोड़ा कॉलेज

शौहदों के हौसले बुलंद-मनचले से तंग दो बहनों ने जाना छोड़ा कॉलेज

मेरठ। पूरी तरह से पुलिस और कानून का डर अपने मन के भीतर से निकाल चुके मनचले ने दो बहनों का जीना मुहाल कर दिया है। शौहदे की करतूत के चलते दोनों बहनों ने पिछले तकरीबन 2 सप्ताह से शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। पूजा अर्चना के लिए मंदिर गई लड़कियों का मनचले ने साथियों संग अपहरण का प्रयास किया तो विरोध पर दोनों की बुरी तरह सरेराह पिटाई की गई। आसपास के लोगों को आता हुआ देखकर आरोपी मौके से दोनों बहनों को छोड़कर भाग निकले। बाद में मां के साथ थाने पहुंची दोनों लड़कियों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इस दौरान एक युवती ने शरीर पर आए चोटों के निशान भी पुलिस को दिखाएं।

मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बहने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही दोनों बहने सद्भावना पार्क के पास पहुंची तो शेरगढ़ी का रहने वाले अरुण ने वहां अपने साथियों के साथ पहुंचकर दोनों लड़कियों को जबरन खींचकर अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब दोनों बहनों ने इस इस बात का विरोध किया तो आरोपियों द्वारा सड़क पर ही उनके साथ मारपीट की गई। सडक पर सरेआम लड़कियों के साथ मारपीट होती देखकर आसपास के लोग मौके की तरफ भाग दौड़कर पहुंचे। लोगों से खुद को घिरा देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। घर पहुंची लड़कियों ने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई घटना बताई। युवतियों की मां उन्हें लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी मेडिकल संत शरण ने बताया है कि महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर थाने आई थी। उनका कहना था कि आरोपियों ने मंदिर से लौटते समय लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की है। महिला की तहरीर पर चौकी प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।



epmty
epmty
Top