इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का मिला परिणाम- अपहरण कर किया यह हाल

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का मिला परिणाम- अपहरण कर किया यह हाल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मेरठ। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का परिणाम किशोरी के लिए सामूहिक दुष्कर्म का दंश देने वाला रहा। प्रेमी के बुलावे पर पहुंची किशोरी का आरोपी ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया और उसे कई दिन बंधक बनाकर रखा। इस दौरान किशोरी के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। किसी तरह से दुष्कर्मियों के चंगुल से निकलकर भागी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को अपने साथ हुए मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि तकरीबन 6 माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ हो गई थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। सोमवार को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवक के बुलावे पर पहुंची किशोरी का उसने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया और एक घर के भीतर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। आरोपी उसे हर समय इसलिए नशे में रखते थे कि वह उनके चंगुल से निकलकर ना चली जाए। शुक्रवार को किशोरी किसी तरह दुष्कर्मियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिवारजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपी आदिल और उसके एक दोस्त के खिलाफ किशोरी के अपहरण और उसके साथ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को आरोपियों के घर की जानकारी नहीं है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।




epmty
epmty
Top