अत्याचार के खिलाफ बोलना सीखें महिलाएं- बनें आत्मनिर्भर

अत्याचार के खिलाफ बोलना सीखें महिलाएं- बनें आत्मनिर्भर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव शासन लखनऊ के पत्र संख्या 613 ध्छत्तीस-1-2020 दिनांक 10.10.2020 के अनुपालन में दिनांक 17.10.2020 से दिनांक 24.10.2020 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। तत्क्रम में महिला सशक्तिकरण सप्ताह के छठे अपर मुख्य सचिवन आज ग्राम कुटवी रोड पडली शाहपुर तहसील बुढाना में श्रम विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया।

मिशन शक्ति के अन्र्तगत श्रम विभाग द्वारा 59 महिलाओं का हेल्थ चैकअप कराया गया। कैम्प में उपस्थित 155 महिलाओं, 96 पुरूष एंव 24 बालिकाओं को सहायक श्रमायुक्त द्वारा महिला श्रम कानूनों एंव विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी एंव महिला सशिक्तिकरण का अर्थ बताते हुए उन्हे बताया गया कि महिला अपने निर्णय स्वंय ले और अपनी आवाज को बुलन्द करे और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर स्वंय बोलना सीखे। कैम्प में उपस्थित महिलाओं एंव पुरूषों को महिला श्रमिेकों की सुरक्षा, विधिक अधिकारों एंव महिलाओं से सम्बन्धि योजनाओं की जानकारी दी गयी। शाहिद अली खान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा बताया गया कि महिलायें निर्बल नही है। उनके लिए अनेकों कानून बने है, जिसका लाभ समय-समय पर महिलाएॅ ले सकती है तथा किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कार्यालय से सम्पर्क कर सकती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए उ0प्र0 भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के अन्र्तगत पंजीकरण तथा योजनाओं के लाभ के बोर में भी अवगत कराया गया। कैम्प में उपस्थित महिलाओं एंव पुरूषों के निःशुल्क 122 पंजीयन किये गये एंव उ0प्र0 भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्र्तगत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्र्तगत 96 आवेदन भरवाया गया एंव महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।

epmty
epmty
Top