महिला सफाईकर्मियों ने किया साबित- हम किसी से कम नहीं

महिला सफाईकर्मियों ने किया साबित- हम किसी से कम नहीं

लखनऊ। महिला किसी से कम नहीं हैं इस कथन को नगर पंचायत महोना की महिला सफाई कर्मियों ने साबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति से प्रेरित होकर महिला सफाई कर्मियों ने पुरुषों का आधिपत्य समझे जाने वाले कार्य में हाथ बटाया है।


राजधानी लखनऊ की नगर पंचायत महोना किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य से देश विदेश में गहरी छाप छोड़ी है। महोना एक बार पुनः चर्चा में है। नगर पंचायत चेयरमैन एन. इशरत बेग ने बताया कि हमारे यहां महिला सफाई कर्मी पूरी कुशलता के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही हैं। कांति और अनीता सहित अन्य महिला सफाई कर्मी बगैर झिझक घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर रही हैं।


वहीं, मिशन शक्ति के तहत कल नगर पंचायत में रैली का आयोजन होगा। रैली को सफल बनाने के लिए आज दिन भर तैयारी चलती रही। रैली के रूट पर साफ सफाई व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद है।

epmty
epmty
Top