मुजफ्फरनगर: फर्जीवाड़ा कर फेसबुक पर बनाई डीएम की आईडी

मुजफ्फरनगर: फर्जीवाड़ा कर फेसबुक पर बनाई डीएम की आईडी

मुजफ्फरनगर:- फर्जीवाड़ा करने में लगे लोगों को कानून का भी खौफ नहीं रहा है। फर्जीवाड़ा कर जालसाज ने फेसबुक पर जिलाधिकारी की आईडी तैयार कर दी। मामले का पता चलने पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की किसी जालसाज ने फेसबुक पर फर्जी आईडी तैयार कर डाल दी। नया अकाउंट जारी होने का पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देशों पर नाजिर की ओर से इस बाबत सिविल लाईन थाने में बाकायदा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों ने जिलाधिकारी महोदय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया हुआ है, जो कि बिल्कुल गलत है। जब हमने जानकारी हासिल की तो पता चला कि कलेक्ट्रेट के किसी भी कर्मचारी ने कोई फर्जी फेसबुक अकाउंट नहीं बनाया था। बल्कि किन्ही बाहरी तत्वों ने जिलाधिकारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट का बनाया हुआ था। जिसकी जानकारी मिलते ही नाजिर द्वारा थाना सिविल लाइन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

मामला दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस द्वारा सर्विलांस के जरिए जानकारी हासिल की जा रही है कि जिलाधिकारी का यह फर्जी फेसबुक अकाउंट किसने बनाया है।

उन्होंने कहा कि जिन असामाजिक तत्वों ने भी यह फर्जी फेसबुक आईडी जिलाधिकारी के नाम से बनायी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सत्येन्द्र ठाकुर

epmty
epmty
Top