कलेक्टर ने माना- 15 नहीं 12 लोगों की हुई मौत

कलेक्टर ने माना- 15 नहीं 12 लोगों की हुई मौत

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला प्रशासन ने जहरीली शराब के सेवन से 15 लोगों की मौत का खंडन करते हुए बताया कि इस घटना में 12 लोगों की ही मौत हुई है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोशल मीडिया पर जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत की चल रही खबर का खंडन करते हुए बताया है कि डीनेचर्ड स्पिरिट पीने से आज तक कुल 12 व्यक्तियों की ही संदिग्ध मृत्यु हुई है। सभी 12 मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा जांच के लिए ग्वालियर लेबोरेटरी में भेज दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मृतक अय्यूब पिता शफी हुसैन का विसरा जांच के लिए उसके परिजनों के आग्रह पर लेबोरेटरी को भेजा गया है। संदिग्ध रूप से डीनेचरड स्पिरिट के सेवन से कुल 12 लोगों की मृत्यु हुई है। सोशल मीडिया पर 15 लोगों की मृत्यु की खबर चल रही है, जो गलत है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया में बिना पुष्टि के भ्रामक समाचारों का प्रसारण नहीं करें।

epmty
epmty
Top