PINK DAY पर निकली बाइक-स्कूटी रैली, DM ने दिखाई हरी झंडी

PINK DAY पर निकली बाइक-स्कूटी रैली, DM ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया हुआ है। मिशन शक्ति अभियान को पुख्ता करने के लिये आज पिंड-डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन पिंक-डे को मनाते हुए बाईक स्कूटी रैली को रवाना किया है।

बता देें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान को पुख्ता करने के लिये आज पिंड-डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर से शुरू हुआ और यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत 2021 के अप्रैल तक प्रत्येक महीने में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी विभागों में आज पिंक-डे मनाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन ने पिंक कलर के कपड़ो में व हेलमेट लगाये बाईक व स्कूटी पर बैठी महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गुप्ता रिसोर्ट से आरंभ की गयी और रामपुर तिराहे से होकर नगर अलग-अलग चैराहों से निकली है।


डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन ने कहा कि नारी सम्मान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज पिंक डे मनाते हुए एक बाइक रैली का कार्यक्रम कर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा से जोड़ना है तथा सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देना और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना ही हमारा उद्ेदश्य है और महिलाओं को योजनाओं से सबंधित जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रमो में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन बनाना सब का दायित्व है। बिना भेदभाव के महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रेरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हौसला बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा, मुख्य विकस अधिकारी आलोक कुमार, समेत अन्य अधिकारी मोजूद रहे।

epmty
epmty
Top