जानिए क्या रही आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें

जानिए क्या रही आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे तेल कीमतों में तेजी बने रहने के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दसवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।




गत पांच सितंबर को इन दाेनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

अमेरिका में कच्चे तेल की खपत बढ़़ने के मद्देनजर कल इसकी कीमतों में तेजी रही। कल ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 73.60 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 70.46 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.34—————— 88.77

मुंबई-—————107.26—————— 96.19

चेन्नई—————-98.96 -—————--93.26

कोलकाता————101.62—————-—91.71

वार्ता

epmty
epmty
Top