अमीरपन में अडानी ने अंबानी को पीछे धकेला-बने एशिया के सबसे अमीर

अमीरपन में अडानी ने अंबानी को पीछे धकेला-बने एशिया के सबसे अमीर

मुंबई। हिंदुस्तान के अलावा एशिया भर में सबसे अमीर उद्योगपति माने जाने वाले मुकेश अंबानी को पीछे धकेलकर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।

बुधवार को ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा गया है कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी को पछाड़कर आगे हो गए हैं। अभी तक गौतम अडानी समूचे एशिया में दूसरे नंबर के अमीर बिजनेसमैन चल रहे थे। पिछले हफ्ते रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 91 अरब डालर थी, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति 88 अरब डॉलर बताई गई थी। बताया जा रहा है कि इस साल जनवरी से लेकर अभी तक गौतम अडानी की संपत्ति में 55 अरब डालर का इजाफा हुआ है। इसके विपरीत रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी की संपत्ति में केवल 14.3 अरब डालर की बढ़ोतरी हुई है। गौतम अडानी की संपत्ति 2020 की 18 मार्च को केवल 4.91 अरब डालर की, लेकिन अप्रैल 2020 के बाद उनकी संपत्ति में तेजी के साथ इजाफा होना शुरू हुआ। जिसका नतीजा यह रहा है कि अब गौतम अडानी रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी को पछाडकर पहले स्थान पर काबिज होते हुए एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गये है।



epmty
epmty
Top