रीढ़ की हड्डी कहलाने वाला श्रमिक शोषण का शिकार है- मीर

रीढ़ की हड्डी कहलाने वाला श्रमिक शोषण का शिकार है- मीर

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल की बैठक जानसठ ब्लॉक पर आयोजित की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद मीर ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश की रीढ़ की हड्डी कहलाने वाला श्रमिक शोषण का शिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव, प्रदेश अध्यक्ष खूबसूरत मरगूब सिद्दीकी ने उनके दुख दर्द को समझा। भारतीय जनता मजदूर संघ पूरे देश में श्रमिकों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। श्रमिक बिना भेदभाव के बिना जाति धर्म के अपने काम को पूरा कर रहे हैं। सरकारें उनके उत्थान की बातें करती हैं। उनके लिए योजनाएं चलाती हैं लेकिन वह योजनाएं उन श्रमिकों तक नहीं पहुंच पाती हैं।

भारतीय जनता मजदूर संघ श्रमिकों के बीच पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचा रहा है। उनका लाभ श्रमिकों को दिलाना साथ ही साथ देश आज जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है उसमें सबसे अहम जरूरत आपसी भाईचारे की है। भारतीय जनता मजदूर संघ लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। यह देश नफरत की राजनीति करने वालों से नहीं बल्कि एकता और भाईचारे का पैगाम देने से आगे बढ़ सकता है। भारतीय जनता मजदूर संघ तिलक और टोपी का नारा देकर इस देश में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का भी काम कर रहा है। मौहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में वह मीरापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष वकील राणा, मंडल महासचिव बबलू खान, नगर महासचिव नसीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष खतौली अर्जुन राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सोन,ू विधानसभा अध्यक्ष बुढाना सचिन, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष मौलाना असलम कासमी, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top