महिलाएं अब मजबूर नही मजबूत है-मुश्फेकीन

महिलाएं अब मजबूर नही मजबूत है-मुश्फेकीन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आज अपने पैरों पर खडे होकर समाज को सशक्त बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लेना होगा। महिलाएं अपनी सोच से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।


सोमवार को शहर के मीनाक्षी चौक पर एक्शन एड इंडिया एवं आदित्य बिरला कैपिटल के तत्वावधान और ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मुहम्मद मुश्फेकीन ने सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके विभाग के माध्यम से महिलाओं के लिए वृद्धा, विधवा और तलाक शुदा पेंशन चल रही है। लड़कियों के लिए कन्या सुमंगला जैसी योजनाएं संचालित है। आज महिलाओं का दिन है। महिलाएं आज के दिन इस बात का प्रण करे कि उन्हें भी अपने पैरों पर खड़ा होकर समाज को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभानी है।

खंड शिक्षा अधिकारी डा.सविता डबराल ने कहा कि सभी दिन हमारे है, बस हमें हर दिन अपने को मजबूत करके समाज में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी है। इसके लिए जरूरी है कि हमें शिक्षित बनना होगा। क्योंकि पढ़ाई ही आपका बेहतर सशक्तिकरण कर सकती है।

यूनिसेफ की जिला समन्वयक तरन्नुम सिद्दीकी ने कहा कि महिलायें किसी भी फील्ड में पीछे नही है। आज हमारे जिले और पड़ोसी जिलों में महिलायें उच्च पदों पर बैठी है। आज औरत मजबूर न होकर मजबूत बनी हैं।

एक्शन एड के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने कहा कि संस्था जिले में विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। जहाँ महिला हिंसा को लेकर समुदाय को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। आज जिले में ऐसी महिलाएं है जो पहले हिंसा का शिकार थी। लेकिन अब वो न केवल अपने आपको बल्कि समाज को भी सशक्त बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रही है। संस्था ऐसे कार्यक्रम केवल विशेष दिवस पर ही नही बल्कि लगातार करती रहती है।

ह्यूमैनिटी सोसाइटी महिला विंग की अध्यक्ष साबरा बेगम ने बताया कि वो मुस्लिम बस्तियों में काम करती है और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए स्वावलम्बी बनाने का कार्य कर रही है। क्योंकि अभी भी मुस्लिम समाज की महिलाएं मुख्यधारा से दूर है।

अंत में कार्यकम के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद शाहवेज ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक्शन एड़ के साथ इसी महीने गांव देहात में महिलाओं के लिए जागरूकता कैम्प करेंगे।

कार्यक्रम में 40 से ज्यादा महिलायें एवं लडकियां उपस्थित रही। सचिन, फैसल, मनोज, शाह आलम, डॉ जैदी आदि का सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top