भारतीय संस्कृति की विशेषताएं है हमारे तीज- त्योहार- अंजू

भारतीय संस्कृति की विशेषताएं है हमारे तीज- त्योहार- अंजू
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भारतीय संस्कृति की विशेषताएं है हमारे तीज- त्योहार- अंजू

मुजफ्फरनगर। फ्लोरेंस क्लब द्वारा आयोजित किए गए लोहड़ी समारोह को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि तीज-त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषताएं हैं, जो व्यक्ति को एक दूसरे के करीब लाते हैं। जिससे देश की एकता और अखंडता सुदृढ़ होती है। बुधवार को फ्लोरेंस क्लब द्वारा शहर के जीसी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का मृदुला, नीतू, शिल्पी व पायल द्वारा क्लब की तरफ से बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्लब के मेंबरों ने सुंदर डांस कर लोहड़ी का पर्व मनाया।


इस अवसर पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि लोहड़ी पर्व का नाम सुनते ही मन में एक उमंग जाग जाती है। इस तरह के त्योहारों से समाज को एक बहुत अच्छा मैसेज जाता है कि हमारे हिंदुस्तान में विभिन्न भाषाएं और अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग हैं। मगर इस पर्व पर सभी लोग अपने गिले-शिकवे मिटाकर झूमते हैं गाते हैं। यही इस त्योहार की खासियत होती है।


कई सुपरहिट पिक्चरों में भी इस त्योहार को दिखाया गया है। इस अवसर पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, ममता, पूनम, मोहिनी, रुपाली, रिशु, अलका, पूजा, सोनम, अंशु, मोनिका, सुमन, सीमा, प्रीति, दीपा, रितु, मानवी , वंदना, वंदना, रिंकू, शालिनी एवं क्लब से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top