किसान यूनियन का लगातार बढ रहा है कुनबा

किसान यूनियन का लगातार बढ रहा है कुनबा

मुजफ्फरनगर। किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रही किसान यूनियन से किसानों का लगातार जुडाव हो रहा है। शहर में आयोजित की गई बैठक के दौरान किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए किसान हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बुधवार को किसान यूनियन के नगराध्यक्ष मौहम्मद फुरकान अंसारी की अध्यक्षता में महफूज के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किसान यूनियन का कुनबा बढ़ाते हुए महफूज और अजीम खान ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में किसान यूनियन नगराध्यक्ष मौहम्मद फुरकान अंसारी, मौहम्मद शाहनवाज, मौहम्मद अकील, वार्ड अध्यक्ष मुरसलीन और ग्राम अध्यक्ष साजिद, ग्राम अध्यक्ष इस्तकार, वार्ड अध्यक्ष इरफान खान और मशरूफ सलमानी मौजूद रहे।




epmty
epmty
Top