नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। समारोह आयोजित कर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मेरे ऊपर जाहिर किया है उसे कार्यकर्ताओं की मदद से पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ की अध्यक्षता एवं पंडित राज किशोर शर्मा व सलीम अहमद अंसारी के संयुक्त संचालन में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समारोह आयोजित किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा को कांग्रेसजनों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान से गदगद हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस तरह से मेरे ऊपर विश्वास करते हुए मुझे जनपद कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है, उसके मद्देनजर मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं पार्टी हाईकमान की कसौटी पर खरा उतरते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए कांग्रेस का परचम लहराने का है।


उन्होंने कहा कि जिले के सभी भ्रष्ट अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं,नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका घेराव करते हुए उन्हें बेनकाब करने का काम करेंगे। जो ईमानदार अधिकारी हैं उनका पार्टी स्तर पर पूरा सहयोग किया जाएगा। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि जिस तरह जिला अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को अपने आचरण में सुधार लाना होगा और ईमानदार अफसरों के साथ हम सहयोगात्मक रवैया अपनाने का काम करेंगे। समारोह में अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top