BJP-किसान मारपीट- सपा ने किया गुंडई का विरोध

BJP-किसान मारपीट- सपा ने किया गुंडई का विरोध

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की मौजूदगी में सोरम में किसानों द्वारा कृषि कानूनों व भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने पर मंत्री के गुर्गों द्वारा किसानो से मारपीट की समाजवादी पार्टी कड़ी निंदा करती है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सोरम की किसानों से मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब सत्ता व गुण्डागर्दी के बल पर कृषि कानूनों के विरोध को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री को यह कतई शोभा नही देता कि उनकी मौजूदगी में कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को उनके भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट करें। प्रमोद त्यागी ने पूरे प्रकरण पर किसानों के समर्थन की बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसी गुंडागर्दी की सख्त निंदा करते हुए दोषी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है।

epmty
epmty
Top