सपा नेता साजिद हसन ने जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों में किया फल वितरण

सपा नेता साजिद हसन ने जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों में किया फल वितरण

मुजफ्फरनगर। सपा नेता साजिद हसन ने अपने जन्मदिन पर आज अपने साथी नेताओ के साथ जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना और मरीजो व तीमारदारों में फल का वितरण किया।


सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं उनके साथी नेताओ समर्थकों द्वारा बधाइयों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर सपा नेता साजिद हसन को जन्मदिन की बधाई की पोस्ट भारी तादाद में वायरल होती रही अपनी अलग सक्रिय कार्यशैली के लिए मशहूर सपा नेता साजिद हसन के साथी नेता समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव अरशद मलिक,सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी,बुजुर्ग नेता नसीम अख्तर,व शारिक क़ुरैशी की ओर से सपा नेता साजिद हसन की मौजूदगी में जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजो का हाल चाल जानते हुए मरीजो व तीमारदारों में फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।


सपा नेता अरशद मलिक,डॉ इसरार अलवी ने कहा कि सपा नेता साजिद हसन की सादगी व जनता की आवाज के लिए संघर्ष कार्यकर्ताओ व समाज के लिए मिसाल है, उनके जन्मदिन पर आज उनकी दीर्घायु के लिए मरीजो तीमारदारों में फल वितरण किया गया है।

epmty
epmty
Top