अखिलेश यादव के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अलीम सिददीकी ने बांटे आह्वान पत्र

अखिलेश यादव के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अलीम सिददीकी ने बांटे आह्वान पत्र

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी क राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के आह्वाहन को मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने आगे बढाते हुए शहर के नई मण्डी, पटेल नगर, गांधी कालोनी के एवं मार्किट में आह्वान पत्र को बांटने का काम किया।



साईकिल कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिददीकी एवं पूर्व प्रत्याशी सदर गौरव स्वरूप ने 8 पदाधिकारियों को झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान ही दोनो नेताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर को 6 सैक्टरो में बांट दिया गया है। इसी कडी में आज प्रथम सैक्टर के अन्तर्गत शुलभ गुप्ता एडवोकेट, विकल्प जैन सभासद, दीपक गोयल, विजय बाटा, महक सिंह, सुभाष चन्द्र एडवोकेट, दुर्गेश यादव, मनोज कुमार ने साईकिल चलाई एवं क्षेत्र में आह्वान प्रपत्र बांटने का काम किया।

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सदर गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददीकी, टीटू रमन पाल, जर्नादन विश्वकर्मा, उमर खॉ, नदीम राणा, काजी सरफराज, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top