महिला ने अपने बच्चे को सियार के हमले से बचाया, बच्चा अस्पताल में भर्ती

महिला ने अपने बच्चे को सियार के हमले से बचाया, बच्चा अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी।मध्यप्रदेश के शिवपुरी के ठाकुरपुरा रिहायशी क्षेत्र में एक सियार ने एक बच्चे पर हमला कर दिया।जिसे उसकी मां ने बचाया है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाकुरपुरा क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि उनकी बस्ती माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की सीमा से लगी हुई है जहां कभी-कभी वन्य प्राणी आ जाते हैं। 8 साल का बालक आदित्य अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उस पर एक सियार ने हमला कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां घर के बाहर निकली, जब उसने देखा कि बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया है तो उस महिला ने पत्थर फेंक फेंक कर सियार को भगाया। उसके बाद बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।





epmty
epmty
Top