इस CM ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनायी दीपावली

इस CM ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनायी दीपावली

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां दीपावली पर राज्य मंत्रालय के पास स्थित भीम नगर झुग्गी बस्ती पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों और स्थानीय नागरिकों को मिष्ठान एवं फल भी वितरित किए। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनका जीवन खुशियों के रंग से भर जाए। उन्होंने कहा कि यह दीपावली सभी के कष्ट दूर करे और प्रदेश के नागरिकों को आर्थिक समृद्धि दिलवाए, यही उनकी कामना है।


इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने मुलाकात कर बधाई देते हुए सुख-समृद्धि के लिये मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन में पत्नी साधना चौहान के साथ यहां न्यू मार्केट क्षेत्र में पहुंचे और दीपावली पूजन के लिए आवश्यक सामग्री भी खरीदी। उन्होंने वहां नागरिकों का अभिवादन भी स्वीकार किया।





epmty
epmty
Top