पुलिस ने इनामी डकैत को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इनामी डकैत को किया गिरफ्तार

सतना। मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में नाम बदलकर रीवा के जवा थाना क्षेत्र में रह रहे 65 हजार रुपए के एक इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना जिले की धारकुंडी पुलिस को जानकारी मिली थी कि कभी ददुआ गैंग का सदस्य रहा 65 हजार रुपए का इनामी बदमाश पिंटू कोल पहचान छिपाकर रीवा जिले जवा थाना क्षेत्र में रह रहा है। इस बात की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सतना जिले की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इनामी बदमाश को कल रात्रि गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पकड़े गए डकैत से पूछताछ कर रही है।



epmty
epmty
Top