बोले पूर्व सीएम- भारत महान नहीं, भारत बदनाम है

बोले पूर्व सीएम- भारत महान नहीं, भारत बदनाम है

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कमलनाथ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने एक पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम देश है। विभिन्न देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर जमकर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने कहा कि अमेरिका में लोग इंडियन टैक्सी में बैठना भी पसंद नहीं करते हैं।कमलनाथ के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि "सोनिया गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत है। सत्ता जाने के बाद कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ ने इस धरती पर जन्म लिया है और कह रहे कि भारत बदनाम देश है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ,इंदिरा गांधी क्या वे कांग्रेसी चाहते थे?"

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मां शारदा की पूजा अर्चना करने के लिए मेहर आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंडियन कोविड-19 बयान पर उन्होंने सफाई दी कि मैंने नहीं कहा कि इंडियन कोविड़ है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर इस बात का जिक्र किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के आड़े हाथ ले लिया है और जमकर निशाना साध रहे हैं। यहां तक कि सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक से भी कमलनाथ के इस बयान पर भी सवाल पूछे जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top