कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 15 प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 15 प्रत्याशियों की घोषणा

भोपाल मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर आज कांग्रेस ने अपने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने 15 प्रत्याशी की सूची जारी कर दी।





सूची के अनुसार दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अम्बाह से सत्यप्रकाश, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा से प्रागीलाल जाटव, बमोरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से श्रीमती आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची से मदनलाल चौधरी अहिरवार, आगर से विपिन वानखेड़े, हाटपीपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है।

राज्य में कुल 27 सीटों पर निकट भविष्य में विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित हैं। हालाकि औपचारिक कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने हाल ही में साफ किया है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव के साथ ही देश में सभी स्थानों पर उपचुनाव 29 नवंबर के पहले कराए जाएंगे।

कांग्रेस से पहले बसपा ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

epmty
epmty
Top