CM का ट्वीट- 'गौकैबिनेट' गठित करने का लिया गया निर्णय

CM का ट्वीट-  गौकैबिनेट गठित करने का लिया गया निर्णय

भोपाल। मध्यप्रदेश में गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है 'प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गौकैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौकैबिनेट में शामिल होंगे।'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि गौकैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौअभयारण्य, आगरमालवा में आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा है 'आज भगवान श्रीव्यंकटेश बालाजी के दर्शन कर प्रभु श्री तिरुपति बालाजी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। भगवान हम सब को सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करें, प्रदेश खुशहाल हो, यही प्रार्थना है।'

वार्ता

epmty
epmty
Top