सिवनी में मिले नए 25 कोरोना पाॅजिटिव मरीज

सिवनी में मिले नए 25 कोरोना पाॅजिटिव मरीज

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 25 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये गये हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 440 संक्रमित मिल चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेश्राम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कल रात प्राप्त रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये मरीज जिले के कान्हीवाड़ा, धनौरा, सिवनी नगर, घंसौर, लखनादौन, खैरापलारी, कुरई क्षेत्र के हैं। वहीं, रविवार को 20 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। अब तक मिले 440 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 305 स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में जिले में कोरोना के 129 एक्टिव केस हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top