नशे के सौदागरों को इस प्रदेश में नहीं रहने दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

नशे के सौदागरों को इस प्रदेश में नहीं रहने दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले में कथित तौर पर कच्ची शराब के सेवन से कम से कम 14 लोगों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आज कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत से बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात अपने ट्वीट के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि उज्जैन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके पीछे ज़िम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

उज्जैन में कथित तौर पर कच्ची शराब के सेवन से कम से कम 14 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस घटना के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके अलावा खाराकुंआ थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

epmty
epmty
Top