दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से भावी पीढ़िया आलोकित होती रहेगी-शिवराज

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से भावी पीढ़िया आलोकित होती रहेगी-शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ट्वीट के माध्यम से लिखा ' प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष और अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, श्रद्धेय स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन। सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी, मां भारती के सच्चे सेवक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अपने विचारों की एक ऐसी अखण्ड ज्योत छोड़कर गये हैं, जिसके प्रकाश में भारत की भावी पीढ़ियां सर्वदा आलोकित होती रहेंगी। हमारे पथ प्रदर्शक, राष्ट्र के महान निर्माता के चरणों में सादर प्रणाम।'

शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा 'देश को 'एकात्म मानववाद' के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने ऐसा श्रेष्ठ विचार दिया है, जिसमें अतीत से जुड़े रहते हुए भविष्य के समर्थ एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उनके विचारों के प्रकाश पथ पर चलकर जिस भारत का निर्माण होगा, उस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होगा।


epmty
epmty
Top