शिवराज आज 'अन्य उत्सव' कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

शिवराज आज अन्य उत्सव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 'अन्य उत्सव' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आज शुभारंभ करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के समन्वय भवन, अपेक्स बैंक के ऑडिटोरियम हॉल में आज अपरान्ह 12.15 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक अपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे। अन्न उत्सव राजधानी भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के 51 जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा, जिसमें मप्र शासन के मंत्रीगण, सांसद, राज्यसभा सदस्य सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे प्रदेश के 37 लाख नये हितग्राहियों को भी राशन मिलना शुरू हो जायेगा।

वार्ता

epmty
epmty
Top