शिवराज ने पी चांद के निधन पर शोक जताया

शिवराज ने पी चांद के निधन पर शोक जताया

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर निवासी वरिष्ठ पत्रकार पी चांद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

आधिकारिक जानकारी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार चांद दिल्ली और चंडीगढ़ में संवाद समिति यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के लिये कार्य करते रहे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर मध्यप्रदेश की एजेंसी पत्रकारिता के विकास में अहम योगदान दिया। जिस दौर में अधिकांश अखबार खबरों के लिये समाचार एजेंसी पर ही काफी निर्भर रहते थे, तब चांद जैसे वरिष्ठ पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर आने के बाद प्रेस क्लब की स्थापना के लिये भी उनके प्रयास महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार चांद ने पत्रकारों के कल्याण के लिये राज्य सरकार के साथ भी कदम से कदम मिलाकर कार्य किया। ऐसे अध्ययनशील, विनम्र, सर्वकल्याण का सोच रखने वाले कर्मठ कलमकार की सेवाएँ याद रखी जाएंगी। उन्होंने स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार चांद की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

वार्ता

epmty
epmty
Top